
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत मारंगपूरी में शनिवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्यातिथि के रूप में कांकेर सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के जानकारी दी गई। आज शनिवार को शिविर ने प्राप्त आवेदनों में से कुछ आवेदनों का मौके पर निराकारण किया गया और बाकी आवेदनों को संबंधित विभाग को निराकरण हेतु सौंपा गया है। उपस्थित ग्रामीणों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाकर सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरासिंग नेताम जिला पंचायत सदस्य विनोद शोरी , भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम , बड़ेराजपुर जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित स्थानीय सरपंच,उप सरपंच , अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
