भरत भारद्वाज
कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड एवं सेन समाज (महिला विंग) की प्रदेश अध्यक्ष मोना सेन बस्तर संभाग के दौरे पर थीं। इस दौरान वह जगदलपुर में सेन समाज की संभाग स्तरीय बैठक में शामिल हुईं। जहां उन्होंने सातों जिलों के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समाज के विकास एवं उत्थान के सम्बंध में चर्चा किया। सामाज के लोगों को एकजुट करने एवं आपसी सौहार्द बनाने के सम्बंध में भी रूपरेखा बनाई गई।
जगदलपुर से रायपुर वापसी के दौरान मोना सेन फरसगांव विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हम छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में जाकर सेन समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में इस बार बस्तर में संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभी 7 जिलों के जिलाध्यक्ष, संरक्षक एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बहुत ही सकारात्मक माहौल में चर्चाएं हुईं। सभी ने एकमत होकर यह निर्णय लिया है कि अब सभी लोग एकजुट होकर समन्वय बनाते हुए सेन समाज के उत्तरोत्तर विकास एवं उत्थान के लिए काम करेंगे।
