
अभिषेक सिंह ठाकुर@
भानुप्रतापपुर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी का एकदिवसीय दौरा नवीन धान खरीदी केंद्र पचागी का शुभारंभ एवं दुर्गुकोंडल में सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे* दुर्गुकोंडल 9 जनवरी 2023 विकासखंड दुर्गुकोंडल अंतर्गत नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ एवं सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी रहेंगे ज्ञात हो कि विकासखंड दुर्गुकोंडल के अंतर्गत ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत पचागी में नवीन धान खरीदी केंद्र का स्वीकृति राज्य शासन के द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मंडावी के अनुशंसा एवं प्रयास से स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया है वही उन्हीं के हाथों 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12:00 नवीन धान खरीदी केंद्र पचागी का शुभारंभ करेंगे इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय दुर्गुकोंडल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गुकोंडल में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण में दोपहर 2:00 बजे शामिल होंगे ।
