कोंडागांव जिले के दोनों वनमण्डलाधिकारियों का तबादला, नए अफसरों की हुई पदस्थापना

कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूज___
फागू यादव,

कोंडागांव, 28 अप्रैल 2025: कोंडागांव जिले में वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के दोनों वनमण्डलाधिकारी बदले गए हैं और उनके स्थान पर नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशकाल वनमण्डलाधिकारी गुरुनाथन एन को प्रभारी वन संरक्षक (भू-प्रबंध), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह अब श्रीमती दिव्या गौतम को नया वनमण्डलाधिकारी, केशकाल बनाया गया है।

वहीं कोण्डागांव दक्षिण वनमण्डलाधिकारी रमेश कुमार जांगड़े को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, नवा रायपुर अटल नगर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उनके स्थान पर चूड़ामणी सिंह को नया दक्षिण वनमण्डलाधिकारी, कोण्डागांव नियुक्त किया गया है।

वन विभाग में इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय कार्यप्रणाली में नई गति आने की संभावना है।

Express MPCG