यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । शहर की समाज सेवी संस्था “जनसहयोग” द्वारा 1 दिन पश्चात 29 अप्रैल को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया/ भगवान परशुराम जयंती की तैयारी में समाज को सहयोग देते हुए आज सुबह सवेरे भगवान परशुराम चौक ऊपर नीचे रोड मरीन ड्राइव में अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में
साफ सफाई करते हुए सारे चौक एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ पवित्र कर दिया। उल्लेखनीय है कि यह चौक नेशनल हाईवे 30 पर स्थित है, इसी कारण यहां धूल तथा कचरे की समस्या बनी रहती है, जिस पर “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने उचित ध्यान देते हुए अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी मोहन सेनापति, डॉ श्याम देव, टी के जैन, करण नेताम, प्रवीण गुप्ता , डॉक्टर विनोद वैद्य, बल्लू राम यादव आदि के सहयोग से आज के स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। जिसके लिए सारे शहर में “जन सहयोग” समाज सेवी संस्था की प्रशंसा की जा रही है।
