धनोरा थाना पुलिस ने करमरी जंगल में जुआ खेल रहे 08 जआरियों को धर दबोचा , जुआ एक्ट के तहत की कार्यवाही 06 मोटर सायकल, 08 मोबाइल फोन सहित नगदी किया जप्त

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोंडागांव जिले के धनोरा थाना पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 08 जुआरियो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।

जानकारी अनुसार धनोरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करमरी जंगल में कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश के 52 पत्ते से रूपया पैसे का दाँव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण कोण्डागांव कौशलेन्द्रदेव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक (साईबर सेल) सतीश भार्गव के नेतृत्व में उक्त सूचना की तस्दीकी हेतु थाना धनोरा तथा सायबर सेल कोण्डागांव टीम गठीत कर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिस दी गई । जुआ खेलते कुछ जुआरी पुलिस पार्टी को देखकर जंगल की ओर भाग गये मौके पर ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते 08 जुआरियों को मौके से पकड़ा गया। जिनके पास व फड़ से कुल रकम 10,440 रूपये, 52 पत्ती ताश, एक नग त्रिपाल , 06 नग मोटर सायकल और 08 नग मोबाइल फोन को जप्त किया गया। जुआरियों ने अपना नाम (1) सुर्यकांत नागे पिता चन्दन सिंह नागे उम्र 37 वर्ष, निवासी धनोरा कालोनीपारा, (2) मनोज गुप्ता पिता रामलखन गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी धनोरा, (3) करन नाग पिता रामकुमार नाग उम्र 22 वर्ष निवासी धनोरा मण्डलीपारा, (4) विपिन सेठिया पिता बुधराम सेठिया उम्र 32 वर्ष निवासी धनोरा, (5) नकलेश कुमार कचलाम पिता चैनसिंह कचलाम उम्र 34 वर्ष निवासी सुकबेड़ा, (6) उमेश कुमार नाग पिता मंगलराम नाग उम्र 26 वर्ष निवासी कोनगुड़ नयापारा, (7) दीपक जैन पिता मनीराम जैन उम्र 30 वर्ष निवासी कोनगुड़ मांझीपारा, (8) धमेन्द्र अतकारी पिता सुरेश अतकारी उम्र 35 वर्ष निवासी धनोरा बाजारपारा है। सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक (साईबर सेल) सतीश भार्गव, निरीक्षक राजकुमार सोरी थाना प्रभारी धनोरा, सउनि रजऊराम सुर्यवंशी, प्रधान आरक्षक विजय पारेश्वर, आरक्षक बन्नूराम सोरी, महाराम चिरेन्द्र, शैलेश ठाकुर, हृदय कुमार बघेल, धनसिंह नेताम, गोपनीय सैनिक राजेश नाग, मनोहर दिवान तथा सायबर सेल टीम सउनि दिनेश डहरिया, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, रितुराज, आरक्षक परमेश्वर साहू, अजय बघेल सराहनीय रही।

Express MPCG