कोंडागांव में शादी के झांसे में शारीरिक शोषण का मामला, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूज़__
फागू यादव,

कोंडागांव, 27 अप्रैल 2025: थाना कोंडागांव क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी लच्छिन्दर नेताम (24 वर्ष) पर शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पीड़िता से कहा था कि “मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं,” जिसके चलते उसने पीड़िता के साथ लगातार बलात्कार किया। थाना कोंडागांव में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी पर धारा 376(2)(ढ) और 506 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार की कड़ी निगरानी में, टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है और फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

इस समस्त कार्रवाई में थाना कोंडागांव की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें निरी. सौरभ उपाध्याय, स.उ.नि. शांति यादव, स.उ.नि. राजकुमार कोमरा, प्र आर. अशोक मरकाम शामिल थे।

पुलिस ने इस घटना के प्रति गंभीरता दिखाई है और पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया जारी है। मामले की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

Express MPCG