अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिको की याद में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया

यजुवेन्द्र सिह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिको की याद में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुआ आतंकी हमला अत्यंत दुःखद है l इस हमले में घायल हुए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतिया उपस्थित रहे l

Express MPCG