विनोद जैन
बालोद । बालोद जिले की नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से ब्राह्मण समाज के लोगो ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया वहीं समाज के अध्यक्ष अटल दुबे संरक्षक असीम दीवान ने आगामी भगवान परशुराम की जयंती को भव्य स्वरूप में मनाने के विषय पर चर्चा करते हुए उन्हें भी सभी आयोजनों में शामिल होने का आग्रह करते हुए आमंत्रण दिया समाज के लोगो से मिलकर एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए समाजिक सेवा में अग्रणी रहने एवं समाज के बैनर तले जनसेवा के कार्यो को करने ब्राह्मण समाज को आग्रह किया वहीं सामाजिक लोगो के साथ अध्यक्ष अटल दुबे की सुपुत्री कुमारी अंशिता दुबे भी वहां मौजूद थी जिससे कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने पूछा आगे क्या बनना चाहते हो तो मासूमियत से अंशिता ने जवाब दिया कि वह भी कलेक्टर बनना चाहती है और क्रिकेट में उनकी रुचि है तब कलेक्टर महोदया ने उन्हें छोटे से बल्ले पर अपना आटोग्राफ देकर उन्हें पढ़ाई और खेल में अव्वल रहने के टिप्स भी दिए इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ दुष्यंत लाले शर्मा अरुण उपाध्याय विनोद शर्मा धीरज उपाध्याय विवेक पांडेय प्रकाश उपाध्याय आदित्य दुबे बिट्टू कृष्ना दुबे सहित अन्य सामाजिक बंधु शामिल रहे
