कोंडागांव__
फागू यादव, 
कोंडागांव, 24 अप्रैल 2025 – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में कोंडागांव की कालीबाड़ी समिति द्वारा आज शाम 7:30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समिति ने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अक्षम्य और घोर निंदनीय बताया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्तियाँ प्रज्वलित कर अपने शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। समिति की ओर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
कार्यक्रम में कालीबाड़ी समिति के अध्यक्ष प्रहलाद शील, पार्षद मनीष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ चौधरी, हितेन घोष, रामकृष्ण धर, बादल कर्मकार, डी. ढाली, मधुसुदन दास, निखिल अधिकारी, कानाई राय, हितेंद्र श्रीवास, अनूप विश्वास, अजित राय, काजल साहा, देवी घोष, ज्योत्सना हीरा, गीता रानी भट्टाचार्य, सपना नंदी, रूपा चक्रवर्ती और गोविन्द चक्रवर्ती सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समिति ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट रहने का आह्वान किया।
