कोंडागांव जिले में 25 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन शुरू ग्रामीणों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं पर होगा सीधा संवादल

कोंडागांव__

फागू यादव,

कोंडागांव, 24 अप्रैल 2025 – कोंडागांव जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 25 अप्रैल से जनचौपाल का आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। यह पहल कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, जरूरतों और मूलभूत सुविधाओं के आकलन व समाधान के लिए की जा रही है।

जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी बात सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है और उन्हें अपने निर्धारित ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने तथा आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य है कि जनचौपाल के जरिए हर गांव तक शासन की योजनाएं और सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचें, साथ ही स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान भी हो सके।

यह अभियान जिले के ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।