यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के द्वारा आज दिनांक *18 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार* को भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित युवाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
अवगत हो कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के द्वारा *ट्रेनिंग ग्रुप कांकेर* के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक मैदान में निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके अंतर्गत अभी तक बहुत बच्चों का रक्षा क्षेत्र के लिए चयन हो चुका है । उसी क्रम में कांकेर जिले के 11 युवकों का अग्निवीर में चयन हो चुका है । जिनका सम्मान का कार्यक्रम संगठन के द्वारा रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जन सहयोग समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री अजय पप्पू मोटवानी जी को आमंत्रित किया गया ।
इस अवसर पर सभी चयनित 11 अग्निवीरों को तिलक लगाकर श्रीफल, पुष्पहार और शाल देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय पप्पू मोटवानी जी ने बच्चों को उनके अथक परिश्रम और सफलता के लिए बधाई दी ।
तत्पश्चात अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के पदाधिकारी सदस्य एवं ट्रेनिंग कर रहे सभी युवकों के साथ ही मुख्य अतिथि और सदस्यों ने नरहरदेव मैदान से पुराने बस स्टैंड तक एक सम्मान रैली निकाली। इस रैली में भारत माता की जय, वंदे – मातरम और भारतीय सेना की जय पुकार के साथ जोश और जज्बा शहर वासियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बना और जन जागरूकता की ओर एक कदम और आगे बढ़ाया गया।
इस अवसर पर सम्मान समारोह में मुख्य अथिति अजय पप्पू मोटवानी (अध्यक्ष जन सहयोग संस्था कांकेर) तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला काँकेर के अध्यक्ष कौशल सिन्हा, संरक्षक अरविंद , सचिव सोमेश यादव,कोषाध्यक्ष अनूप कुमार जैन, संगठन सचिव टी के जैन, व्यास साहू, संयोग साहू, मुकेश जैन, एल के पटेल, रामचन्द्र मंडावी, मिलन राम सिन्हा, उमेश कुमार सिन्हा और अमृत जवरानी सदस्य जन सहयोग संस्था आदि उपस्थित रहे ।
अग्निवीर में चयनित युवकों में प्रकाश सिन्हा (गीतपहर), लोकेश नेताम (हलबा), सुरेश गावड़े (पुतरवाही), हरिशंकर सिंह (करिहा), कुशल कुमार सिन्हा (तेलगुड़ा), तामेश्वर कोसरिया (तेलगुड़ा), विनय कुमार नाग (ईरागांव), गौरव सिन्हा (करिहा), टिकेश नेताम (नरहरपुर) धनी शोरी (नरहरपुर), संदीप जुर्री (नरहरपुर) कल 11 युवक हैं। पहली बार आयोजित होने वाले इस अभिनंदन समारोह की काँकेर शहर में अत्यंत प्रशंसा किया रही है
