*सिंधी समाज ने होलिका दहन कर एक दूसरे को होली बधाई और शुभकामनाएं दी*

*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*

भानुप्रतापपुर के श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण में सिंधी समाज द्वारा आयोजित होलिका दहन समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस समारोह में सभी ने मिलकर होलिका की पूजा-अर्चना की और परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया।

एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखा और अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाया , एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यह समारोह न केवल सिंधी समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का हिस्सा था, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। इस अवसर पर सिंधी समाज के सभी सदस्यों शिरकत की और समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

Express MPCG