
भरत भारद्वाज
कोंडागाँव–नगर पंचायत केशकाल के स्टेडियम परिसर में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में कैटरर्स के द्वारा एक दर्जन से अधिक घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडरों के प्रयोग की जन चर्चा जोरो पर थी उक्त मामले पर अब प्रशाशन ने सख्त कार्यवाही की है, हालांकि उक्त मामले पर कार्यवाही में काफी विलंब हुआ है वही मामला कलेक्टर के पास तक पहुंचा था इसके बाद खाद्य शाखा ने मामले पर कार्यवाही करते सात नग सिलेंडर की जपती कार्रवाई की है, वही मामले पर वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक सिलेंडर होने की जानकारी आ रही है जिसके चलते जांच एवं कार्रवाई पर संशय की स्थिति बनी हुई है ।
–फूड इंस्पेक्टर को कार्य में लापरवाही को लेकर एसडीएम ने जारी किया नोटिस –
वहीं उक्त मामला एसडीएम केशकाल के संज्ञान में आने पर एसडीएम ने तत्काल फूड इंस्पेक्टर को जांच कार्यवाही के निर्देश दिए थे लेकिन मौके पर कई घंटे बीत जाने के बाद भी फूड इंस्पेक्टर नहीं पहुंचे थे जिसको लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकित चौहान ने फूड इंस्पेक्टर को मामले पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है ज्ञात हो की उक्त मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने भी कलेक्टर कोंडागाँव कुणाल दुदावत से मिलकर मामले से अवगत कराया था
–खाद्य विभाग की टीम ने कलेक्टर के निर्देशन पर की जप्ती करवाई–
ज्ञात हो कि मौके पर एसडीएम केशकाल अंकित चौहान ने भी यह गड़बड़ी देखी थी लेकिन शासकीय आयोजन होने के चलते मामले पर त्वरित कार्यवाही नहीं किया जा सका था वही कार्यक्रम समाप्ति के बाद कलेक्टर के निर्देशन पर खाद्य विभाग की टीम के द्वारा जपती कार्यवाही करते अवैध तरीके से उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडर को जब्त जप्त कर कार्यवाही की जा रही है, जानकारी के मुताबिक जांच टीम ने दवीकृत्य पेट्रोलियम और वितरण विनियमन आदेश 2000 की कड़िका 3 (क)(ख) एवं (ग) का उल्लंघन किया जाना पाया गया, जो की आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय कृत है। अब देखना होगा कि, जपती के बाद उक्त कैटर्स पर आगे किस तरह की कार्रवाई की जाती है।
