*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*
आज प्राथमिक शाला सलिहापारा भानुप्रतापपुर में बच्चों को विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें न्योता भोज भी कराया गया। इस उपलक्ष में निशा फाउंडेशन द्वारा आगामी परीक्षा हेतु परीक्षा उपयोगी सामान जैसे कंपास बॉक्स दप्ती आदि बच्चों को वितरण किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।
इस कार्यक्रम में निशा फाउंडेशन के संस्थापक सुखविंदर सिंह धुन्ने, राहुल सिंह धुन्ने ,कंचन कौर धुन्ने सौरभ सक्सेना, शाला की प्रधानपाठिका तारकेश्वरी नेताम, कुसुमलता शर्मा, गंगा कोमरे, पालकगण एवं शाला के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
