*नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान*

विनोद जैन

बालोद । बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने शपथ ग्रहण के बाद सफाई अभियान को लेकर संवेदनशील नजर आए आज शहर के विभिन्न स्थानों में विशेष सफाई अभियान की शुरुवात की गयी लोगो की शिकायत को तवज्जो देते हुए आज पालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा संगठन से जुड़े लोगों ने स्वयं साफ सफाई में पालिका कर्मचारियों का सहयोग भी किया वहीं पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने सफाई कर्मचारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने निर्देश दिया आज सफाई अभियान के तहत बालोद के स्वयम्भू गणेश मंदिर मरारपारा के आसपास एवं गांधी प्रतिमा तथा पुलिस लाइन की साफ सफाई की गई तत्पश्चात चर्च के सामने वार्ड 19 में नाली जाम होने के कारण आसपास के लोगो की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष अपने पार्षदों के साथ वहां पहुंची और लगभग 1 घण्टे स्वयं खड़े रहकर नालियों की सफाई भी कराई पालिका के जनप्रतिनिधियों के इस कार्य से वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त है आज हुए सफाई अभियान में पार्षद प्रीतम यादव गिरिजेश गुप्ता दीपक जैन गोकुल ठाकुर कांति साहू श्यामा यादव सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Express MPCG