*कोंडागांव, योगेन्द्र सिंह बैस*
*सैन्य मातृशक्तियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया*
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव की सैन्य मातृशक्तियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया l दिनांक 8 मार्च 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव की सैन्य मातृशक्ति की अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम के मार्गदर्शन में समस्त मातृशक्तियों के साथ केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर चर्चा किया गया l
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव सैन्य मातृशक्ति की अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम, उपाध्यक्ष श्रीमती सपना नंदी, सह सचिव श्रीमती आकांक्षा तिवारी, सदस्य श्रीमती ऐनु साहू, श्रीमती ओमना लकड़ा, श्रीमती सकीना नेताम और श्रीमती जमुना देवांगन उपस्थित रहे l
