विनोद जैन 
बालोद । कहते हैं चुनाव में जनता से किया वादा कब पूरा होगा यह कोई कह नही सकता परन्तु इस कहावत को पलटने का काम किया बालोद नगर पालिका के वार्ड 18 के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद गिरिजेश गुप्ता ने जिन्होंने अपना वादा निभाते हुए चुनावी घोषणा पत्र में उन्होंने अपने वार्ड के जनता से ये वादा किया था कि वार्ड में किसी भी गरीब परिवार की बेटी की शादी होने पर ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि देंगे शपथ ग्रहण हुआ नही पर वार्ड में एक गरीब परिवार की बेटी का शादी का जैसे ही उन्हें निमंत्रण मिला वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रोत्साहन राशि का चेक देने पहुंच गए अपने बीच नवनिर्वाचित पार्षद गिरिजेश गुप्ता को पाकर शादी समारोह में उन्हें बधाई देने लोगो का तांता लग गया ज्ञात हो कि गिरिजेश गुप्ता अपने वार्ड में 3 बार के पार्षद एवं वर्तमान पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव जैसे कद्दावर नेता को हराये हैं शपथ लेने से पहले उन्होंने अपने वादे को पूरे करने की चर्चा शहर में हो रही है उसी प्रकार उन्होंने अपने घोषणा पत्र में वार्ड के किसी भी व्यक्ति के घर किसी भी मांगलिक या शोक कार्यक्रम में डिस्पोजल प्लेट गिलास कटोरी आदि के इस्तेमाल नही करने का वादा आह्वान किया था इस संदर्भ में गिरिजेश गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा चुनाव जीतने के अगले ही दिन 200 नग थाली सेट बर्तन वार्ड के लोगो के लिए खरीदी भी कर लिया है ताकि लोगो को डिस्पोजल आदि में आने वाले खर्च से राहत मिल सके यह बर्तन सभी को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा तथा बर्तनों के रख रखाव हेतु किसी को जिम्मेदारी भी दी जाएगी इनके इस कार्य पर वार्ड के मनोज चंद्राकर जागेश्वर ढीमर तुषार मिनपाल प्रदीप मिनपाल संदीप सिन्हा सन्नी ढीमर कुलदीप चंद्राकर सहित वार्ड के महिलाओ युवाओ ने हर्ष व्यक्त किया है
