*नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समापन पश्चात आगामी कार्य योजना हेतु प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक*

विनोद जैन

बालोद । छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद ऊर्जा और जोश से भरपूर भारतीय जनता पार्टी आगामी कार्ययोजना को लेकर भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारियों सहित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में सम्पन्न हुई जिसमें चुनावों की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श एवं मंथन किया गया इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव विजय शर्मा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए बालोद जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सफलता पर प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख सहित जिले के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओ को उनके अथक परिश्रम हेतु बधाई प्रेषित की तथा आने वाले समय मे जिले में विकास को गति देने संगठन के माध्यम से कार्ययोजना को मूर्तरूप देने की बात भी कही इस महत्त्वपूर्ण बैठक में बालोद जिले से जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कांकेर जिला चुनाव प्रभारी यशवंत जैन वरिष्ठ नेता बालोद पालिका चुनाव संचालक यज्ञदत्त शर्मा कांकेर नगर पालिका चुनाव प्रभारी अभिषेक शुक्ला आदि शामिल हुए

Express MPCG