फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए कोनगुड़ के ग्रामीण ने एसडीएम से जांच कर मांग कर चुनाव निरस्त करने दिया आवेदन

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिला अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत ग्राम कोनगुड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप गांव के ग्रामीणों और सरपंच प्रत्यासी ने लगाया है। वहीं इस मामले को लेकर प्रत्यासी सहित ग्रामीण आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे फरसगांव एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहीं उनका आरोप है कि ग्राम के बूथ क्रमांक 53 माध्यमिक शाला पोलपापारा कोनगुड़ में मतदान हुआ। वोटर लिस्ट अनुसार इस बूथ में कुल 426 मतदाताओं ने नाम थे। लिस्ट अनुसार गांव के कई लोग रोजगार हेतु बाहर गांव गए हुए हैं, कई लोगों की नौकरी लगने से वे लोग गांव से बाहर रहते हैं, वही कुछ लोगों की मौत हो चुकी है, तो कुछ लोग बुजुर्ग होने से मतदान नहीं किए हैं। उस तरह कुल 43 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया है। इन लोगों के नाम से फर्जी मतदान हुआ है। क्योंकि वोटर लिस्ट अनुसार 426 मतदाता का नाम है। चुनाव होने मतदान करने वालो की संख्या 415 होना बताया गया है । ऐसे की ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी मतदान हुआ है । प्रत्यासी और ग्रामीणों ने जांच की मांग करते हुए चुनाव निरस्त करने SDM को आवेदन पत्र सौंपा है।

Express MPCG