अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारीयों ने पूर्व सैनिक डी. एल. भट्टाचार्य से सौजन्य मुलाकात किया

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारीयों ने पूर्व सैनिक डी. एल. भट्टाचार्य से सौजन्य मुलाकात किया l दिनांक 23 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती ने पूर्व सैनिक डी. एल. भट्टाचार्य की आयु 95 वर्ष पूर्ण होने पर डी. एन. के. कालोनी में उनके घर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया l पूर्व सैनिक भट्टाचार्य ने बताया कि वे 1949 में भारतीय भारतीय थल सेना के आर्मी सप्लाई कोर में उनका चयन हुआ था और उनकी ट्रेनिंग मेरठ में हुई और उसके बाद दिल्ली, झांसी, पठानकोट, मेरठ और जम्मू कश्मीर में उन्होंने अपनी सेवाएं दी l इसके साथ ही 1962 के भारत चीन युद्ध में भी वे शामिल थे l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा दिये गये सम्मान के लिए पूर्व सैनिक डी. एल. भट्टाचार्य ने आभार व्यक्त किया l

Express MPCG