NH-30 भैरव मंदिर के पास XUV कार पुल में जा गिरी, 2 की मौत पर हुई मौत ,3 घायल, रायपुर रिफर बंगलोर से प्रयागराज जा रहे थे सभी लोग

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 भैरव मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । इस हादसे में दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई । वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी अनुसार बंगलोर की 6 लोग XUV कार क्रमांक HR 70 E 4585 में सवार होकर प्रयोगराज जा रहे थे । कार में तीन महिला , दो पुरुष और एक बालक सवार थे। प्रयागराज जाने के दौरान नेशनल हाइवे 30 भैरव मंदिर के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो महिला और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए वही चालक को मामली चोट आई। सभी घायलों को उपचार हेतु तत्काल फरसगांव अस्पताल लाया गया। सभी की स्थिति गंभीर है, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही है। वही दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीर घर में भिजवाया गया है ।

Express MPCG