भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत दूसरे चरण में माकड़ी ब्लॉक और फरसगांव ब्लॉक में मतदान 20 फरवरी को होना है। फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत 73 पंचायत आते है। जिनमें से 5 सरपंच और 506 पंच निर्विरोध चुने लिए गए है। अब फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत 2 जिला पंचायत सदस्य, 20 जनपद सदस्य , 68 सरपंच और 372 पंच हेतु चुनाव कल गुरुवार 20 फरवरी को होना है । दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार को फरसगांव के आदर्श स्कूल से उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों के वाहनों को रवाना किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान के लिए 158 मतदान दलों को रवाना किया गया। जिनके लिए 14 सेक्टर अधिकारी भी बनाए गए हैं । चुनाव सुबह 06:45 से दोपहर 02 बजे तक मतदान संपन्न होगा। इस दौरान फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार जय कुमार नाग, नायब तहसीलदार निधि नेताम , आरटीओ अधिकारी, थाना प्रभारी संजय शिंदे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
