भरत भारद्वाज
फरसगांव – फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चूरेगांव निवासी रतिराम मरकाम पिता राजमन मरकाम ईमली पेड़ में ईमली तोड़ने चढ़ा हुआ था। ईमली तोड़ने के दौरान वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल रतिराम राम को फरसगांव नगर के वार्ड क्रमांक 07 के नव निर्वाचित पार्षद संगीता प्रवीण राव की सहायता से तत्काल उपचार हेतु स्कूटी वाहन से फरसगांव अस्पताल लाया गया । घायल के सर में अंदरूनी चोट आने के चलते उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
