गट्टीपलना में पारंपरिक वार्षिक माता मड़ई का हुआ आयोजन, आस पास गांवों के देवताओं के साथ ग्रामीण हुवे शामिल


भरत भारद्वाज

फरसगांव – प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को फरसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत गट्टी पलना में वार्षिक पारंपरिक शीतला माता मंडई का आयोजन को किया गया। जिसमें आस पास की देवी देवताएँ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। दोपहर 2 बजे के बाद देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के बाद देवी देवताओं के साथ ग्रामीणों ने मेला स्थान की परिक्रमा की । मेला मड़ई के अवसर पर रात्रीकालीन डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। वार्षिक मेला मड़ई को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष हेमलाल नेताम, उपाध्यक्ष प्रदीप नेताम, सचिव देवेंद्र नेताम, माता पुजारी संजू नेताम, ग्राम पटेल दलसाय नेताम, गायता अनित नेताम, कोटवार विजय कोर्राम, ग्राम के वरिष्ठजन सरादु नेताम, फगनू नेताम, पूर्व सरपंच अनीता मरकाम एवं समस्त युवा संगठन और ग्रामवासी मौजूद रहे ।

Express MPCG