*महज 1 घंटे के जाम में फंसे सांसद खो बैठे आपा जनता की परेशानी का शायद हो जाए एहसास! वायरल वीडियो में थानेदार पर बरसते नजर आए कांकेर सांसद*

चंद्रहास वैष्णव

जगदलपुर === एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आए दिन अपने लफ्जों से चर्चा में आ जाने वाले कांकेर सांसद भोजराज नाग पुलिस अधिकारी पर भड़ास उतरते नजर आ रहे है। दरअसल एक घंटे तक जाम में फंसे रहने की वजह से सांसद भोजराज का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद मौके पर पहुंचे टीआई पर सांसद जी भड़क गए और शब्दों की मर्यादा भी भुला दी।

दरअसल दिल्ली लोकसभा सत्र में शामिल होने रविवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग अपने क्षेत्र से काफिले के साथ निकले, लेकिन जैसे ही वे केशकाल घाट पहुंचे, वहां उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। फिर क्या था महोदय ने अपनी भड़ास पुलिस अधिकारी पर ही उतार दी। वायरल वीडियो पर साफ सुना जा सकता है कि सांसद भोजराज पुलिस अधिकारी पर अवैध वसूली का सीधा आरोप लगाते बिफरते नजर आ रहे है और इस कदर नाराज हो गए कि यह भी भूल गए कि जिनके ऊपर महोदय अपनी भड़ास उतार रहे हैं, वे ही उनको सुरक्षा देते हैं। यही पुलिस जब रात को जागकर इनकी सुरक्षा करती है तब महोदय आराम से अपनी नींद पूरी करते है। महोदय जिस क्षेत्र से सांसद हैं, वह इलाका आज भी घोर नक्सली क्षेत्र है। जहां पुलिस वाले ही इनकी रक्षा में अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी बजाते हैं।

सालों से जनता झेल रही घाट के जाम की पीड़ा
एक साल के सांसद काल में अब तक लोकसभा में नहीं उठाई आवाज

बस्तर की जनता कई वर्षों से केशकाल घाट में होने वाले जाम से आय दिन परेशान होते नजर आती रही है। हाल ही में करोड़ों रुपए खर्च कर महीनो घट को बंद कर रिपेयरिंग का काम किया गया लेकिन फिर भी घाट जाम की समस्या जा की तस ही है।लगभग लोकसभा चुनाव हुए 1 वर्ष की अवधि खत्म हो चुकी है लेकिन कांकेर सांसद महोदय ने लोकसभा में अब तक इस बड़े समस्या की बात प्रमुखता से नहीं रखी।अब जब खुद सासंद महोदय को इस परेशानी का सामना करना पड़ा तो दर्द आखिर बाहर आ ही गया।

पहले भी सुर्खियों में आ चुके है सांसद भोजराज नाग

आदिवासी क्षेत्र से चुने गए सासंद भोजराज नाग इससे पहले भी कई बार अपने इसी तेवर और अशोभनीय बातों के लिए सुर्खियों में रह चुके है ज्ञात हो कि हाल ही में नाग द्वारा फोन में किसी ठेकेदार को दुर्वचन शब्दों से लज्जित करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।बता दें कि जनता ने लोकसभा में बस्तर का प्रतिनिधित्व करने और बस्तर के विकास के लिए सांसद महोदय को चुना है।