*41वीं वाहिनी, आईटीबीपी, कोंडागांव की सी.ओ.बी. नारायणपुर कोडलियार, कोहकेमेटा थाना क्षेत्र ऑपरेशन के दौरान पेट्रोल पार्टी ने फरसगांव में एक नक्‍सल स्‍मारक मिला*

*कोंडागांव, यजुवेंद्र सिंह ठाकुर*

कोंडागांव: सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर) आईटीबीपी के अधीन आने वाली 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी, कोंडागांव की सी.ओ.बी. नारायणपुर कोडलियार, जो कोहकेमेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, से 10 फरवरी, 2025 को एक एरिया डोमिनेशन पेट्रोल सुबह 4 बजे निकली और वह फरसगांव तक गई। ऑपरेशन के दौरान पेट्रोल पार्टी ने फरसगांव में एक नक्‍सल स्‍मारक पाया। इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों से पूछने पर ज्ञात हुआ कि इस स्‍मारक के आसपास नक्‍सलियों द्वारा अपना ट्रेनिंग कैंप चलाया जाता था, लेकिन अभी आईटीबीपी के कैंप कोडलियार एवं कुतुल में खुलने से नक्‍सली भय के कारण और सुरक्षा बलों की तैनाती को देखते हुए यह प्रशिक्षण शिविर छोड़ कर भाग गए हैं। नक्‍सलियों के जाने और आईटीबीपी की तैनाती से क्षेत्र की आबादी में सुरक्षा की भावना जागी है।
डी.आई.जी., क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर) के मार्गदर्शन और सेनानी, 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी के कुशल नेतृत्‍व में आईटीबीपी के जवान लगातार गश्‍त करके नक्‍सलियों पर दबाव बनाए हुए हैं।