भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के रूप में अभिनव उपाध्याय ने पदभार ग्रहण कर लिया है । उनकी जगह फरसगांव के एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा का रायगढ़ जिले में नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में स्थानांतरण हुआ है ।
नए एसडीओपी अभिनव उपाध्याय का फरसगांव थाना स्टॉप के लोगो ने स्वागत किया है । पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने चर्चा में बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति समझकर उचित निर्णय लिए जांएगे। रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाया जाएगा। जनता एवं पुलिस के बीच समन्वय बनाकर क्षेत्र में अपराधों को कम किया करेंगे। अभी नगरीय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे है। ऐसी स्थिति में पुलिस बदमाशों पर नजर बनाईं हुई है। पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करने जुटी हुई है साथ हो जनता से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने अपील भी की जा रही है।
