भाजपा को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन – रूबी शैलेंद्र सिंह केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है नगरीय निकाय में भी जीतेगी भाजपा

बिपल्व मल्लिक

किरंदुल – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी मंगलवार के दिन होने जा रहा है इस नगरी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है भाजपा संगठन ने इस बार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी रूबी शैलेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है भाजपा मंडल किरंदुल द्वारा नगरीय निकाय में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है सुबह से लेकर रात तक भाजपा प्रत्याशी दो टू डोर लोगों के घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं और अपने आगामी कार्यकाल की योजनाओं को जनता को बता रही है भाजपा प्रत्याशी रूबी सिंह ने कहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण जनता का भरपूर समर्थन किरंदुल में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को मिल रहा है किरंदुल में हमारे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप जी हमारे दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अटवी जी ने जनसभाएं कर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील की है केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है नगरीय निकाय में भी भाजपा की सरकार बनने से शहर में विकास के कार्य तेजी से होंगे और हम अच्छी-अच्छी योजनाए लाकर जनता का विकास कर पाएंगे किरंदुल शहर को ग्रीन क्लीन सिटी बनाने का मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी रिंग रोड 4 से बस स्टैंड , से नगर पालिका तक सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाकर सड़के साफ सुथरी कर चमकता जाएगा किरंदुल शहर को शासन से मांग कर ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा शहर से बाहर ट्रैकों की पार्किंग की सर्व सुविधा उक्त सुनिश्चित व्यवस्था की जाएगी पिए जल की समस्या को दूर कर बारसूल से पानी लाने का प्रोजेक्ट बनाकर किरंदुल में फिल्टर हाउस से शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जाएगी किरंदुल शहर में हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी बनाकर एनएमडीसी के रिटायरमेंट लोगों को आवंटित किया जाएगा नगर में पेड़ पौधे लगाकर साफ सफाई ,अच्छे सड़क की प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा ,केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनने से विकास कार्य में तेजी आएगी हर वार्ड में भाजपा को लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है

Express MPCG