*नई दिल्ली*
*रिपुदमन सिंह बैस*
नईदिल्ली/दिल्ली विधानसभा 2025 में 70 सीटों पर हुए चुनाव भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ते हुए 48 सीट पर जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार दिल्ली में बनाने जा रही है ,आप पार्टी 22 सीट पर ही जीत पाई है,इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं की नैय्या डोलती नजर आई शुरुआती रुझानों से लेकर अंत तक भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में बढ़त बनाए हुई थी और आप पार्टी को तगड़ा झटका लगता नजर आया , जिसमें अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया सहित कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा , जंगपुरा सीट की बात करे तो आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया को भाजपा के तजिंदर सिंह मारवाह ने चुनाव हराया , तो वहीं आप पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को भाजपा के परवेश वर्मा ने हराया, आप पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत हासिल कर अपनी कालकाजी सीट बचा पाने सफल रही ।
*दिल्ली सचिवालय को सील किया गया*
बता दे कि जिस तरह से पिछले कुछ सालों से आप पार्टी के नेता शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज नेताओं को जेल ही थी ,और शराब नीतियों को बदलने की बात को लेकर जांच एजेंसियां घोटाले की जांच में लगी थी , अब ऐसे कई दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए एतिहात के तौर पर दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है ।
*आप पार्टी के दिग्गजों का लगा था दांव*
दिल्ली विधानसभा 2025 में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं का जीत के लिए दांव लगा था ,आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ,मनीष सिसोदिया , आतिशी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता इस बार के चुनाव में भाजपा को हराने एक जुट होकर चुनाव लड़ रहे थे ,पिछले 10 सालों से दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाई थी,दिल्ली की जनता ने इस बार के चुनाव में मोदी पर भरोसा करते हुए वोट किया था जिसका परिणाम था कि अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया सहित कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा मुख्यमंत्री आतिशी ही अपनी कालकाजी सीट बचा पाई ।
*मोदी पर किया भरोसा*
दिल्ली की जनता ने मोदी पर एक बार फिर से भरोसा करते हुए भाजपा के कमल पर खुल कर वोट किया और आप पार्टी को जनता ने नकार दी जिससे आप पार्टी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा
*कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई*
इस बार हुए चुनाव में बिना गड़बंधन के चुनाव लड़ रही कांग्रेस सब से बड़ी पार्टी होते हुए भी अपना खाता भी नहीं खोल पाई ।
