कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किरंदुल में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए मांगे वोट। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला अध्यक्ष सुजीत कर्मा ने अपने 20 समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने किया कांग्रेस प्रवेश।

 दंतेवाड़ा
बिप्लव मल्लिक

किरंदुल – नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी मंगलवार को होने जा रहा है 9 फरवरी से लाउडस्पीकर रोड शो नुक्कड़ सवाई के साथ प्रचार-प्रसार शाम 5 बजे के बाद से बंद हो जाएगी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज ने 8 फरवरी शनिवार को लोग नगरी किरंदुल पहुंचकर गजराज कैम्प मैं जन सभा कर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र मृणाल राय एवं 18 वार्ड के पार्षद के लिए समर्थन में वोट देने की अपील की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैच ने कहा कि पिछली बार आप लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अपना बहुमूल्य वोट देकर नगरीय निकाय में कांग्रेस की सरकार बनाई थी हमारे नगरीय कांग्रेस शासन में 5 वर्षों के अंदर अनेक जन कल्याणकारी कार्य हुए सभी समाजों को भवन अच्छी सड़के ,स्वस्थ सुविधाओं के साथ स्कूल बच्चों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की, रेलवे द्वारा गुजरात कैंप तालाब पर मल्लप्पा कैंप अलग-अलग कॉलोनी में जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया गाडर पुलिया वार्ड 6 में ओरा कंपनी ने सभी को नोटिस दिया जिसकी लड़ाई के साथ हमारे पूर्व अध्यक्ष ने जन कल्याणकारी कार्य किया इस चुनाव में भी आप लोगों से अपील करते हैं हमारे कांग्रेस की नगरी निकाय में सरकार बनाएं हमारे अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राजेंद्र राय एवं 18 वार्डों के पार्षदों को जिताए जिससे बचें हुए जनकल्याणकारी कार्यों को आगामी पांच वर्षों में किया जा सके हमें नगरीय निकाय में पढ़े-लिखे और योग्य प्रत्याशी को अध्यक्ष के रूप में जितना है सभा में सभी लोगों को हाथ ऊंचा कर कांग्रेस के लिए समर्थ दिखने की बात की कार्यक्रम के पश्चात जनता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी सुजीत कर्म ने अपने बीच समर्थन के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेस प्रवेश किया कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेस का गमछा और फूल माला पहनकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुजीत कर्मा को कांग्रेस प्रवेश करवाया सुजीत कर्म के कांग्रेस प्रवेश से इस क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू रेड्डी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जोविंस पापचंद, कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक, जमील खान, पुष्प लता नाग,बबलू सिद्दीकी,राकेश लाल,विपुल राय, समर नदी,सलीम सिद्दीकी, बाल सिंह कश्यप, दिनेश प्रसाद ,अमित टंडन, सरिता रेड्डी, राहुल महाजन, दंतिश कुमार, कमलेश वर्मा ,काजल आनंद, रतनी मांडवी,गुलाप साहू, सभी 18 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे