*कोतवाली थाना अंतर्गत घर से स्कूल जाने निकला बच्चा हुआ गयाब,रिपोर्ट दर्ज*

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

कांकेर आज 6 फरवरी गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना शिकायत करने पहुंचे प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मै डिगेश्वर साहू पिता ढेलू राम साहू उम्र 40 वर्ष शांति नगर का निवासी हूं मेरा लडका आर्य साहू 13 वर्ष 05 माह 01 दिन है जो पीएम श्री नरहरदेव स्कूल कांकेर मे कक्षा 09वी मे पढता है कि 5 फरवरी को सुबह करीबन 11बज कर 15 मिनट में वह स्कूल जाने के लिये निकला था जो दोपहर तक घर वापस नही आया तब मै उसे ढुढने के लिये स्कूल की तरफ गया तो देखा कि उसकी सायकल घडी चौक के पास मिला जिसे आसपास एंव रिश्तेदारो मे पता तलाश कोई पता नही चला । मुझे शंका है कि मेरे नाबालिक बेटा आर्य साहू को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है । प्रार्थी की शिकायत पर धारा 137 ,2 bns के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।