5 ग्राम पंचायत सरपंच निर्विरोध हुआ 47 ग्राम पंचायतों में अब 170 अभ्यर्थी मैदान में।जनपद सदस्य के लिए अब 70 तो ग्राम पंचायत के 441 वार्ड निर्विरोध 259 वार्डो में होगा चुनाव

भानुप्रतापपुर
रिपुदमन सिंह बैंस


भानुप्रतापपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के बाद भानुप्रतापपुर के 14 जनपद क्षेत्रों में 70 अभ्यर्थी मैदान में है। 52 ग्राम पंचायतों में से 5 ग्राम पंचायत विनायकपुर,भोडिया,डुमरकोट,डोंगरगांव और भीरागांव सरपंच हुए निर्विरोध निर्वाचित। 47 ग्राम पंचायतों में अब 170 सरपंच पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच के लिए कुल 703 वार्डो में से 441 वार्ड निर्विरोध हुआ। 259 वार्डो में अब चुनाव होगा जहां चुनाव लडने वाले कुल 588 अभ्यर्थी है। वही 3 वार्ड रिक्त रह गये जहां कोई नामांकन नहीं हुआ। आज नाम वापसी के बाद सभी को प्रतीक चिन्ह का आबंटन कर दिया गया। 20 फरवरी को प्रातः6.45 से 2 बजे तक मतदान होगा।

Express MPCG