लोगों में जागरूकता को लेकर दिखी नई उत्साह पर,अशोका लाइफ स्टाईल के रहवासियों का अनूठा एवं अनुपम पहल, नगरीय निकाय चुनावों में एक साथ वार्ड के पार्षदों ने सुनी लोगों की समस्या,दिया उच्च प्रयास का आश्वासन

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

प्रदेशभर में निकाय चुनावों की तैयारियों में तमाम पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।उम्मीदवारों ने गली गली,घर घर पहुंच कर लोगों के समक्ष अपने वादे और आश्वाशन की झाड़ियां लगा दी है।
अमूमन देखा गया है प्रत्याशी अलग अलग समय पर वार्डो का दौरा कर जनता को अपनी वादों के बलबूते आकर्षित करते नजर आते है मगर वहीं जगदलपुर के अशोक लाइफस्टाइल के रहवासियों के द्वारा की गई एक अनूठी पहल देखने को मिली जहां लोगों ने प्रत्याशियों को प्रचार हेतु अलग अलग आने के लिए मना करते हुए एक साथ आने की शर्त रखी और लोगों के समस्याओं के निवारण हेतु अपने अपने पक्ष रखने की बात कही।

जिसके बाद दोनों बड़े पार्टियों के प्रत्याशियों जिसमें भाजपा तथा कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष गौर और दयाराम कश्यप एक साथ मौजूद रहकर कॉलोनी के रहवासियों से रूबरू होते हुए कॉलोनी के प्रमुख समस्याओं से अवगत हुए और उनसे आगामी समय में उनके द्वारा किये जाने वाले प्रयासों के सम्बंध में उनके विचारों से अवगत हुए ताकि भविष्य में कॉलोनी के विकास में उनकी सक्षम भागीदारी हो सकें।
इस अवसर पर कॉलोनी समिति के अध्यक्ष निकेश देवांगन तथा सचिव मनोज जुमड़े तथा बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

Express MPCG