नामांकन के अंतिम दिन जनपद क्षेत्र क्र.12 से जनपद सदस्य हेतु रेवती निषाद ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर किया नामांकन पत्र जमा


भरत भारद्वाज

फरसगांव – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन फरसगांव जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 12 से जनपद सदस्य हेतु ग्राम भूमका निवासी श्रीमती रेवती निषाद पति लोकनाथ निषाद ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जनपद कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया है। रेवती निषाद शिक्षित है और युवा वर्ग से है और मिलनसार मृदुभाषी है जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 अंतर्गत ग्राम सिंगारपूरी, चूरेगांव, हिर्री और भुमका आते है।

Express MPCG