*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*
भानुप्रतापपुर। आज भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के लिए कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। क्षेत्र क्रमांक 13 आसुलखार से टुपेश्वरी कोरेटी,क्षेत्र क्रमांक 10 जातावाड़ा से श्रीमती चित्ररेखा देहारी, क्षेत्र क्रमांक 06 भानबेड़ा से धरमसिंह कोरचे, क्षेत्र क्रमांक 07 चिचगांव से मनोज कुमार दरपट्टी, क्षेत्र क्रमांक 14 धनेली से कु. संतिला कावड़े, क्षेत्र क्रमांक 11 नारायणपुर से श्रीमती चंद्रमणी नेताम, क्षेत्र क्रमांक 07 चिचगांव से रमेश कुमार उयके, क्षेत्र क्रमांक 01 कच्चे से श्रीमती गोमती बाई ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक 12 भीरागांव से भुनेश्वर कोरेटी, क्षेत्र क्रमांक 08 बोगर से श्रीमती अनिता दरपट्टी, क्षेत्र क्रमांक 06 भानबेड़ा से जागेश्वर सिंह नरेटी, क्षेत्र क्रमांक 11 नारायणपुर से हरेश चक्रधारी, क्षेत्र क्रमांक 12 भीरागांव से रोहित कुमार केमरो, क्षेत्र क्रमांक 07 चिचगांव से श्रीमती प्रभा दुग्गा, क्षेत्र क्रमांक 13 आसुलखार से कु. रीतू मण्डावी, क्षेत्र क्रमांक 12 भीरागांव से गुहरू राम सलाम, क्षेत्र क्रमांक 08 बोगर से श्रीमती हेमलता बोगा, क्षेत्र क्रमांक 11 नारायणपुर से टीका राम यदू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आज दिनांक तक भानुप्रतापपुर के 14 जनपद सदस्य के लिए 52 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया हेै। जिसमे सबसे अधिक क्षेत्र क्रमांक 11 नारायणपुर से 10 नामांकन प्राप्त हुआ है और सबसे कम 10 जातावाड़ा से केवल 01 नामांकन जमा किया गया है।इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के सरपंच के लिए 134, और ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए 742 नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। पंचायत चुनाव के नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 3 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे तक है।
