*भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस*

भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं भानुप्रतापपुर के रिटर्निंग आफिसर एसडीएम गंगाधर वाहिले के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर विधानसभा के तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत मतदान दलों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज सेंट जोसफ स्कूल भानुप्रतापपुर में सम्पन्न हुआ। जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के लिए कुल 142 दलों में से दल क्रमांक 62 से 142 तक का आज प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इनमें से 15 मतदान दल में केवल महिलाएं शामिल हैं। आज प्रशिक्षण केंद्र पंहुचकर एसडीएम गंगाधर वाहिले नेे कहा कि निर्वाचन राष्ट्रीय महत्व का कार्य है इसमे लगे अधिकारी कर्मचारी भलीभांति अपने कत्र्तव्यों एवं दायित्वों को जान ले साथ ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में मतदान दलों की महती भूमिका होती है। अपनी सभी शंकाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षण के दौरान करलें । ग्राम पंचायत चुनाव थोडा अलग होता है इसमे एक मतदाता को चार मत देने होते है। इसलिए मतदान दलों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है। मतदान दिवस को सभी पूरे संयम एवं अनुशासन के साथ निर्वाचन का कार्य करें। साथ ही साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आज के प्रशिक्षण में सभी दलों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स टिकेश ठाकुर द्वारा मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर मतदान एवं मतगणना के प्रत्येक चरण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं महत्वपूर्ण प्रपत्रों को पूर्ण करने एवं विशेष रूप से ध्यान रखने वाले बिन्दूओं पर ध्यान केन्द्रीत किया गया । उन्होने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में चार प्रकार के मतपत्र का प्रयोग किया जायेगा । पंच के लिए सफेद मतपत्र, सरपंच के लिए नीला मतपत्र, जनपद सदस्य के लिए पीला मतपत्र और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र का प्रयोग किया जायेगा। आज के प्रशिक्षण में तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेंद्र उर्वशा, कृष्णा पाटले, बीईओ सदे सिंह कोमरे, निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर ,बीआरसी राधेलाल नुरेटी,ब्लाक मास्टर ट्रेनर्स निरंकार श्रीवास्तव ,पारस उसेण्डी,अविनाश श्रीवास्तव, भरत श्रीवास्तव, अविनाश सिंह नुमेश सोनी, प्रदीप सेन,नितिन ध्रुव,मनोज चैहान ,खेमलाल कटेंद्र, नीलेश वर्मा ,हुबलाल सिन्हा, के साथ साथ संकुल समन्वयक एवं मतदान दल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
