जनपद क्षेत्र क्र.09 से जनपद सदस्य हेतु लीलावती नेताम ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर किया नामांकन पत्र जमा


भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर निकाय ओर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। फरसगांव जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 09 से जनपद सदस्य हेतु ग्राम बानगांव निवासी लीलावती नेताम पति युवराज नेताम उम्र 30 वर्ष ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जनपद कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया है। आपको बता दे कि लीलावती नेताम शिक्षित है और युवा वर्ग से आते है । गांव ने उनकी सभी से अच्छी जान पहचान । उनके नामांकन पत्र जमा करने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 अंतर्गत ग्राम चिचाड़ी , ग्राम बानगांव और मांझीआठगांव आते है।

Express MPCG