
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – नगर निकाय चुनाव में फरसगांव नगर क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से 4 कांग्रेसियों ने बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला कर नामांकन पत्र जमा किया था।
जिसमें अध्यक्ष हेतु प्रहलाद कुंजाम , पार्षद हेतु सरबजीत सिंह बदेशा, रितेश प्रसाद और विनोद पाण्डे ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा था । लेकिन नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तीन कांग्रेसियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया हे । अभी भी विनोद पाण्डे मैदान में बने हुए है।
