पूर्व जनपद सदस्य रेखा कश्यप में क्षेत्र क्र.09 से जनपद सदस्य हेतु किया नामांकन पत्र जमा

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर निकाय ओर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। फरसगांव जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 09 से जनपद सदस्य हेतु रेखा कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जनपद कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया है। आपको बता दे कि रेखा कश्यप पूर्व में इसी क्षेत्र से जनपद सदस्य रह चुकी है । उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीणों के लिए बेहतर कार्य किए है, ग्रामीणों के बीच उनकी छवि भी अच्छी है। जिसके चलते क्षेत्र क्रमांक 09 अंतर्गत ग्राम चिचाड़ी , ग्राम बानगांव और मांझीआठगांव आते है।

Express MPCG