पंडित प्रदीप मिश्रा का शिवमहापुराण कथा कोकपुर में 1 से 7 फरवरी,आयोजन की तैयारियां जोरो पर, जानिए आने वाली वाहनों की रुट चार्ट,एवं पार्किंग स्थल ……
कांकेर/। शिव महापुराण कथा 1फरवरी से 7 फरवरी तक कांकेर के ग्राम कोकपुर में शिवशक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित है,जहां शिवपुराण के अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले)कथा पाठ करेंगे । कथा का प्रतिदिन समय दोपहर 1 बजे से सांयकाल 4 बजे निर्धारित है ।
कार्यक्रम के प्रमुख जजमान देवकरण जैन ने बताया कि कार्यक्रम 31 जनवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से भव्य कलश यात्रा कोड़ेजंगा बाईपास चौक से आयोजन स्थल तक जाएगी ।इसी दिन पंडित प्रदीप मिश्रा जी का आगमन सायंकाल 4 बजे होगी । मुख्य कथा आयोजन 1 फरवरी से प्रारंभ होगी आयोजन स्थल पर लगभग संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है । 3 डोम प्रमुख सहित विशाल पंडाल बनाए गए है ।
कार्यक्रम में आने वाले कथा श्रवण कर्ताओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस,यातायात विभाग अपना रूट चार्ट जारी कर व्यवस्था बनाने में पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है। कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कर ली गई ही । भानुप्रतापपुर की ओर से आने वाली वाहनों को कन्हारपुरी पार्किंग करनी होगी तथा रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों को माकड़ी चौक से भानुप्रतापपुर मार्ग पर स्थित ग्राम बार देवरी में पार्किंग करनी होगी ।कांकेर और जगदलपुर की ओर से आने वाली वाहनों को कोड़ेजंगा चौक होते हुए ग्राम मालगांव के दो पार्किंग स्थल पर पार्क करनी होगी वही मीडिया के बाईक पार्किंग स्थल ग्राम खमदोड़गी में बनाया गया है ।वही कार्यक्रम स्थल के ही निकट आयोजन समिति द्वारा भण्डार भोजन की व्यवस्था रखी गई है ।
कार्यक्रम स्थल// कांकेर शहर से पश्चिम दिशा पर आयोजन स्थल की दूरी 7 किमी है ।
