अनदेखी: पटेल कॉलोनी में अब तक नहीं बनी सड़क 1 साल में नहीं बन पाई सड़क पंचायत मंत्री के विकास कार्यों को अंधेरे में धकेल रहे नगर पालिका के अधिकारी एवं ठेकेदार

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। एक तरफ सरकार अलग-अलग योजनाओं से शहर के विकसित करने में लगी है तो दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र में विकास को से दूर होता चला जा रहा है । मुशरान वार्ड के पटेल कॉलोनी गली नंबर 2 में 1 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई है आज भी इस बात के लोग कच्ची सड़क से होकर आते जाते हैं वहीं सड़क को लेकर सीएम हेल्पलाइन एवं आवेदन देकर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केवल अधिकारियों द्वारा छोटा आश्वासन देकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत कटवा दी जाती हैं। वही जानकारी के अनुसार यह हालतब है जब मुख्यालय के ही 1 किलोमीटर दूर पर स्थित यह वार्ड है। आज भी वार्ड के विकास के मामले उपेक्षित है सड़क नहीं होने से ऑफिस एवं बाजार स्कूल हॉस्पिटल अन्य जगह जाने को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए स्थानीय जन्म प्रतिनिधियों से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत की गई। लेकिन किसी ने इस और ध्यान नहींदिया स्कूल व कोचिंग जाने वाले बच्चों को अधिक सड़क इतनी खराब है कि पढ़ाई करने जा रहे छात्रों की साइकिल तक खराब एवं पंचर हो जाती है बरसात के दोनों में तो सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते हैं चारों तरफ जल भराव एवं कीचड़ हो जाता है।

बरसात के दिनों में घर से निकलना मुश्किल :-
नगर पालिका नरसिंहपुर के अधिकारियों और कर्मियों एवं ठेकेदार की उदनशीलता के कारण आम जनता का कार्य नहीं हो पारहा एवं लोग नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं ।

Express MPCG