*नगर पंचायत नरहरपुर वार्ड क्रमांक 03 निवासी मुरही बाई मतलाम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनकर हुआ तैयार*

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर. हर एक नागरिक का सपना होता है। कि उसका अपना एक पक्का मकाने हो, जिसमें वह अपने परिवार सहित आराम का जीवन व्यतीत कर सके। परन्तु आर्थिक स्थित खराब होने के चलते सभी का यह सपना सकार नही हो पाता। गरीब असहायों के सपने को साकार करने के वास्ते शासन द्वारा “प्रधानमंत्री आवास योजना” चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से नगर पंचायत नरहपुर के वार्ड क्रमांक 03 में रहने वाली मुरही बाई मतलाम के लिए वरदान साबित हुई है। मुरही बाई मतलाम नगर पंचायत नरहरपुर वार्ड क्रमांक 03 की निवासी थी. इनके पति दयालू राम जिनका बिमारी के कारण देहांत हो गया था। मेरा कच्चा दिवार वाला अत्यन्त पुराना घर था, बरसात के दिनों में जब मूरालाधार बरसात होती थी। तो मेरे घर में चारो तरफ पानी ही पानी भर जाता था। घर में कोई कमाऊ सदस्य न होने के कारण घर बनाने की कोई उम्मीद नही दिख रही थी, एक दिन मेरे नगर पंचायत नरहरपुर में शिविर लगा जिसमें उन्होनें ने मेरा आधार कार्ड, बैंक अकॉन्ट पास बुक मांगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करने को कहा। आवेदन प्रस्तुत करने के कुछ ही दिनों पश्चात मेरा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने की सूचना निकाय द्वारा मुझे मेरे घर पर आकर दिया गया। मैंने नगर पंचायत से स्वीकृति लेकर घर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। मकान निर्माण कार्य होते होते निर्धारित सहायता राशि शासन के द्वारा मेरे बैंक खाता में आती रही, और मेरे आंखो के सामने कुछ समय में पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।
मुरही बाई मतलाम आज गर्व से अपने मकान में निवास कर रही है। और अपने पक्के मकान में रहने की खुशी कुछ इस तरह से जाहिर करती है कि, यह मकान मेरे मान और सम्मानित जीवन का प्रतीक बनकर खड़ा हुआ, और मैं इस बात से ज्यादा खुश हूँ कि मेरे परिवार को पुराने कच्चे मकान में रहने होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।