विनोद जैन 
बालोद । बालोद जिले में 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में पहुंचे प्रदेश के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज माँ बंजारी मंदिर हाई स्कूल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बालोद शहर के लोगो की लंबी माँग को पूरा करते हुए बालोद शहर में 400 सीट वाला आडिटोरियम एवं नालंदा पुस्तकालय परिषर निर्माण की घोषणा की ज्ञात हो कि वर्षो से शहर के प्रबुद्ध जनों द्वारा शहर में आडिटोरियम निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों से की थी कुछ दिनों पहले सांसद भोजराज नाग से मिलकर भी इस हेतु मांग पत्र सौंपा था आज सांसद द्वारा मुख्यमंत्री से बालोद जिले के विकास हेतु अनेक माँग रखी जिसमे आडिटोरियम एवं नालंदा परिषर हेतु मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पूर्व सांसद मोहन मंडावी क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा आदि वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे आडिटोरियम एवं नालंदा परिषर के घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी बालोद मंडल के वरिष्ठ नेता एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश यादव वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा कृष्णकांत पवार राजा दीवान कमलेश सोनी अमित चोपड़ा सुरेश निर्मलकर रविप्रकाश पांडेय विनोद जैन संतोष कौशिक प्रतिभा चौधरी लीला शर्मा अम्बिका यादव नरेंद्र सोनवानी पंकज आहूजा राजू पटेल राकेश बाफना महेश पाठक अजय बाफना सुनीता मनहर प्रतिमा यादव गिरिजेश गुप्ता अमित दुबे शरद ठाकुर रिंकू शर्मा मोहन कलिहारी लेखन साहिरो मनोज चांडक दीपक देवांगन टिकेंद्र देवांगन असीम दीवान समीर खान राहुल सोनी प्रवीण शेखर यादव निशा योगी श्वेता परिहार प्रीति देशमुख डॉ मोना टुवानी हितेश्वरी कौशिक प्राची ललवानी सरोजनी साहू सौरभ जैन हरीश दुबे आसुतोष कौशिक हरीश दुबे जितेंद्र निर्मलकर संतोष शर्मा धीरूभाई पटेल आदि कार्यकर्ताओ ने आभार व्यक्त करते हुए शहर के विकास की सोंच रखने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है
