*चारामा, दिनेश साहू*
चारामा के ग्राम पिपरौद में एक किसान के घर पर सोमवार को सुबह एक बछड़े की शव मिला है । घटना महेश साहू पिता ररूहा राम साहू के घर की बताई जा रही है । घटना के बाद से ही ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है । बछड़े की मौत की घटना के पीछे तेंदुए के द्वारा मवेशी को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका जताई जा रही है । सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना के कारण जानने में जुटी हुई है । पशुपालक के द्वारा मृत बछड़े के अंतिम संस्कार किये जाने की भी जानकारी मिल रही है । अंचल में दिनो दिन जंगली जानवरों का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है । क्षेत्र में आए दिन तेंदुए,भालू और कभी कभी हाथी जैसे जंगली जानवरों के आमद होने से ग्रामीणों के भीतर डर का साया मंडराने लगा है । वहीं वन विभाग के द्वारा लोगों को जंगली जानवरों के हमले से बचाने के लिए जंगली जानवरों से प्रभावित गांवों के चौक चौराहों में लोगों की जागरुकता के लिये बड़े बड़े सूचना बोर्ड लगाए गए हैं ।
