आप सभी के संकल्पों को बल मिले आपकी आँखों में बसने वाला हर सपना साकार हो सके-लखेश्वर बघेल

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की ओर से बस्तर स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम के ऑडीटॉरियम में नववर्ष, कार्यकर्त्ता,स्नेह मिलन का आयोजन रखा गया।बस्तर कार्यक्रम स्थल पहुंचने के उपरांत देवतुल्य कार्यकर्त्ताओं द्वारा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का नारे बाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया ।लखेश्वर बघेल लोगों को अभिवादन करते हुए बड़ी संख्या उपस्थित लोगों का जुहार, भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया ।
कार्यकर्त्ताओं एवं वरिष्ठ समानीयजनों के सानिध्य उपस्थित में माई दंतेश्वरी, व छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए नववर्ष की बधाई प्रेषित किया।
बस्तर विधायक ने नववर्ष मिलन समारोह के अवसर पर विधानसभा के सभी कार्यकर्त्तााओं की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।विधायक बघेल ने विधानसभा के सभी कार्यकर्त्तााओं को नये साल में आम जनता के हितों के लिए सदैव संकल्पित रहकर बस्तर विधानसभा को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने हेतु नया संकल्प लेने की अपील की।
बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल के समक्ष आज अन्य पार्टी के कार्यकर्त्ता पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस प्रवेश कर पार्टी की रीती निती से पार्टी ग्रहण किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्त्ता एवं वरिष्ठजन, महिला कार्यकर्त्ता, पदाधिकारीगण, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता जनमान्यगण उपस्थित रहे

Express MPCG