कांग्रेस का महत्वपूर्ण आयोजन (युवा मन चो गोठ) संबोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष बने हास्य का विषय

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

रविवार को कांग्रेस के छात्र संघ NSUI द्वारा “युवा मन चो गोठ”कार्यक्रम का आयोजन जगदलपुर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल शामिल हुए।इसके अलावा पूर्व मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लकमा,दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,विक्रम मांडवी बीजापुर विधायक उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों से छात्र छात्राएं आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यक्रमानुसार बच्चों ने अपनी अपनी बातें अतिथियों के सामने रखी।
मजे की बात तब हुई जब वरिष्ठ नेता कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान कवासी लकमा परिचय में उन्हें पूर्व विधायक बताया तो वहीं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूर्व विधायक बता दिया।
आयोजन के दौरान छोटी मोटी गलतियां नए लोगों से तो आपेक्षित है लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता जब ऐसी गलतियां करना शुरू कर दें तो पार्टी की छवि धूमिल हो जाती है।

बीजापुर पत्रकार हत्याकांड में बोले भूपेश बघेल:–

सवाल:–आरोपी सुरेश चंद्राकर को आपके पार्टी के विधायक विक्रम मांडवी का संरक्षण प्राप्त था एवं वो खुद पार्टी नेता था।सत्ता के संरक्षण में उसने हत्या को अंजाम दिया।
जवाब:–भूपेश बघेल ने स्वीकारते हुए कहा कि पूर्व में आरोपी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा था लेकिन जब तक ठेकेदार कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुआ था तब तक उसने किसी पत्रकार की हत्या नहीं की,आज जब उसने बीजेपी का दामन थामा है,15 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास होकर आया है ये हिम्मत तो वही से ही अपराधी को मिली है।