भरत भारद्वाज
फरसगांव – बस्तर प्रवास के दौरान छग प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल रविवार को दोपहर करीब 12 बजे फरसगांव पहुंचे। जहां क्षेत्र के कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे NSUI के कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।चाहे वो राजनीतिक दल के हो,पत्रकार हो या आम आदमी हो जो भी सरकार की नाकामी को उजागर कर रहे हैं उनका मुंह बंद कर दिया जा रहा है ।भाजपा की सरकार में आरक्षण को लेकर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है।नगर पंचायत का कार्यकाल पूरा हो चुका है और आगामी फरवरी में पंचायत चुनाव का कार्यकाल होने वाला है लेकिन अब तक सरकार ने आरक्षण की व्यवस्था की है और न ही चुनाव को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे स्पष्ट है कि सरकार चुनाव करना नहीं चाहती। जिसके बाद भूपेश बघेल जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम,वरिष्ठ कांग्रेसी रवि घोष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
