गांव गांव रही अवैध शराब शहर के ढाबों पर फल फूल रहा नशे का कारोबार कार्यवाही के नाम पर हो रही खानापूर्ति इसलिए बढ़ रहा है शहर में अवैध कारोबार

उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा

Express= पाली शहर में शराब का अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है ठेकेदारों की सप्लाई गांव गांव तक पहुंच गई है जहां तय ठिकाने पर शराब धड़ल्ले से बिक रही है इधर आबकारी विभाग के जिम्मेदार अफसर अनजान बने बैठे हैं नशे की अवैध दुकानें संचालित होने से युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में तेजी से आ रही है खास बात यह है कि पाली थाने से जुड़ी पुलिस की कार्यवाही तो अवैध शराब के खिलाफ होती रहती है लेकिन आबकारी विभाग की अनदेखी बरकरार है।

अवैध शराब का मजबूत नेटवर्क

शहर के बस स्टैंड,शहडोल रोड रामपुर,जैन पेट्रोल टंकी नौरोजाबाद रोड, सुखा रोड एवं ढाबो पर अवैध शराब जमकर बिकती है जिनकी जांच करने के लिए आबकारी अधिकारी दिलचस्पी नहीं लेते हाल यह है कि पंजीकृत दुकानों से बाइकों और कर के माध्यम से गांव तक यह अवैध शराब पहुंचाने का सिलसिला जारी है शहर से गांव तक अवैध शराब का काम ठेकेदार मजबूत नेटवर्क के साथ कर रहे हैं अवैध कारोबार का यह सिलसिला सिर्फ शराब बेजे जाने तक सीमित नहीं है बल्कि ढाबों में अवैध अहातो के रूप में भी चल रहा है जहां रोजाना शाम के बाद मैंखाना सजने लगता है और शराब ढाबो या होटल में ही उपलब्ध होती है।

शराब के ठिकाने बने यह स्थल

ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में शराब ठेकेदारों ने हाईवे से जुड़े क्षेत्र को भी कवर कर रखा है शासकीय शराब का रेट से 20 से 30 फ़ीसदी महंगी बेची जाती है पाली शहर के कई ऐसी जगह है जहां 24 घंटे अवैध शराब खरीदी जा सकती है शहर के कई क्षेत्रों पर नशे का कारोबार जम के चल रहा है जहां नशे के कारोबार करने वाले गुमटियों से ही दारू की सप्लाई कर रहे हैं।

लोगों को कहना है कि शहर तो दूर गांव-गांव में बिक रही है अवैध शराब

इस समय अवैध शराब का कारोबार जमकर चल रहा है क्षेत्रवासी बताते हैं कि बस स्टैंड में शराब दुकान संचालित होने से दिनभर यहां शराब शौकीनों की लाइन लगी रहती है जहां तक की ठेकेदार ने दुकान के पास ही अपनी सेटिंग से अस्थाई अहाता भी खुला रखा है जहां जाम छलकते रहते हैं बस स्टैंड मुख बाजार से लेकर पूरे क्षेत्र में जहां नशे के ठेकेदारों ने आपका अवैध नेटवर्क फैला दिया है जहां जमकर अवैध शराब की सप्लाई की जाती है शराब दुकान से पेटियां गांव-गांव में बेचने के लिए रोजाना निकली जाती है
और जिम्मेदार अधिकारी आंख में पट्टी बांधे बैठे हुए हैं।

Express MPCG