मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. नगर पंचायत नरहरपुर में आज सांस्कृतिक भवन में लगभग 1.60 करोड़ विकास कार्यों का भूमिपूजन कांकेर विधायक आशाराम नेताम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कांकेर मोहन मंडावी द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचे। आप सभी मिलकर जुलकर कार्य को करें। और नगर को आगे प्रगति की ओर ले जाएं। नगर में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए। समय पर आप सभी को अपने अपने कर अदा करें । नगर पंचायत में 3 नग टैंकर देने का पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया। पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि आप नगरवासियों के लिए एक सौगात लेकर आई है जिसके लिए सभी बधाई प्रेषित किया और उन्होंने नए वर्ष पर सभी से अपील की नगर में जो युवा नशे के चक्कर मे पड़ रहे उसे मिलकर आप सभी नशामुक्त अभियान चलाए। क्योंकि शराब के नशे में अधिकतर दुर्घटनाएं हो रही जिससे कई परिवार के बेटे खो चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, मंडल अध्यक्ष संतोष भास्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जुर्री, पार्षद नरसो कल्लो, शिवचरण मंडावी, गीता बेसरा, रंगीता उइके, अनिता यादव, गोदावरी विश्वकर्मा, सुशीला ध्रुव, पूर्व सरपंच मोहन कुंजाम, नगर ठाकुर आशाराम जुर्री, गोपाल साहू, निरंजन सिन्हा, लक्ष्मी साहू, धनेश कौशिक, योगेश सोनवंशी, हेमन्त साहू, अखिलेन्द्र नेताम, सुशीला सिन्हा, लीला सिन्हा, जसराज चोपड़ा, आशा रावटे, उमा सिन्हा, रूखमणी सिन्हा, लता जैन, तरुण निषाद, रामेश्वर साहू , पंचूराम साहू, राजेश नाग, द्वारिका प्रसाद सोनी, अजित सिन्हा, टकेश्वर सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, नितेश मगेन्द्र, गौकरण नाग दीपक यादव , बिंदु मंडावी सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार नगर पंचायत सीएमओ रोशन सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।
